उदयपुर ज़िले के 27 पुलिस निरीक्षकों (CI) के तबादले
उदयपुर 6 फ़रवरी 2026। एसपी योगेश गोयल ने गुरुवार देर रात जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 पुलिस निरीक्षकों (CI) के तबादले किए। यह तबादले कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किए गए हैं और इसे इस वर्ष का पहला बड़ा ट्रांसफर आदेश माना जा रहा है।
आदेश के तहत बड़गांव थाना CI पुरणसिंह राजपुरोहित को प्रतापनगर थाना लगाया गया है, जबकि प्रतापनगर के CI राजेंद्रसिंह चारण को गोवर्धन विलास थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हिरणमगरी CI भरत योगी को सुखेर थाना भेजा गया है और सुखेर से रविंद्र सिंह चारण को हिरणमगरी लगाया गया है। अंबामाता थाना CI मुकेश सोनी को डबोक भेजा गया है, वहीं डबोक के CI हुकमसिंह को कानोड़ थाना लगाया गया है। खेरवाड़ा के CI दलपत सिंह को अंबामाता थाना सौंपा गया है।
जानकारी के अनुसार, पांच थानाधिकारियों को शहर से शहर के थानों में, एक को शहर से ग्रामीण क्षेत्र में और दो को ग्रामीण से ग्रामीण थानों में लगाया गया है। इसके अलावा पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों में से पांच को शहर, ग्यारह को ग्रामीण थानों में, दो को पुलिस लाइन से थानों में और एक को लाइन में भेजा गया है। ग्रामीण थानों से किसी भी CI का तबादला सीधे शहर के थानों में नहीं किया गया है।

अन्य तबादलों में CI कर्मवीर सिंह को घंटाघर, गजवीर सिंह सवीना, पूनाराम को वल्लभनगर, किताब देवी को बड़गांव, गोपाल नाथ को नाई, अनिता वर्मा को महिला थाना, राजेश कुमार को कोटड़ा, तेजू सिंह को कुराबड़, कानाराम को सायरा, भागीरथ बुंदेला को पानरवा, हेमंत अहारी को ऋषभदेव, निर्मल कुमार को मांडवा, सुरेश विश्नोई को खेरवाड़ा, मुकेश कुमार को भींडर, सुरेंद्र सिंह को घासा, टीना सोलंकी को यातायात और राजूदेवी को हाथीपोल थाना में लगाया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके।