उदयपुर रेंज के नए IG होंगे गौरव श्रीवास्तव

संभाग के पांच ज़िलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए
 | 
IPS Transfers in Rajasthan: IPS Gaurav Srivastava is the New Inspector General of Udaipur Range

उदयपुर 20 जुलाई 2025। राज्य सरकार ने कल शनिवार रात सूची जारी कर 91 IPS, 12 IAS और 142 RAS के ट्रांसफर कर दिए।  इनमे 7 रेंज IG, और 37 ज़िला पुलिस अधीक्षक शामिल है। 

उदयपुर ने नए IG होंगे गौरव श्रीवास्तव 

उदयपुर रेंज में IG राजेश मीणा के स्थान पर गौरव श्रीवास्तव नए IG होंगे। गौरव श्रीवास्तव हाल में आईजी (सीएम सुरक्षा) में थे। उदयपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा को IG जोधपुर रेंज की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीँ DIG-ACB-उदयपुर की ज़िम्मेदारी संभाल रहे राजेंद्र प्रसाद गोयल को DIG कोटा रेंज की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उदयपुर में DIG-ACB की ज़िम्मेदारी प्रह्लाद कृष्णिया को सौंपी गई है। प्रह्लाद कृष्णिया CID-CB के पद पर नियुक्त थे। 

संभाग के पांच ज़िलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए 

राजसमंद के ज़िला पुलिस अधीक्षक (SP) मनीष त्रिपाठी को चित्तौड़गढ़ ज़िले की ज़िम्मेदारी दी गई है। अब राजसमंद ज़िले की पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता होंगी।  ममता गुप्ता वर्तमान में सवाई माधोपुर ज़िले की जिला पुलिस अधीक्षक थी। 

इसी प्रकार अब चित्तौड़गढ़ के वर्तमान पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को बांसवाड़ा ज़िले का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।  बांसवाड़ा के वर्तमान पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला को जयपुर में ट्रांसफर किया गया है।  

डूंगरपुर ज़िले की कमान मनीष कुमार को दी गई है। डूंगरपुर ज़िले की एसपी मोनिका सेन को हाड़ी रानी कमांडेंट अजमेर में तबादला किया गया है।  वहीँ प्रतापगढ़ ज़िले की कमान बी आदित्य के सुपुर्द की गई है। प्रतापगढ़ ज़िले के एसपी विनीत कुमार बंसल का तबादला DCP-वेस्ट जोधपुर में किया गया है।