नाथद्वारा की विद्युत व्यवस्था का मुद्दा विधानसभा में उठा
नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने मुद्दा उठाया
नाथद्वारा/जयपुर 27 फरवरी 2026। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान विधानसभा के 16वें सत्र में प्रश्न क्रमांक 6314 के माध्यम से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर के सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण विषय उठाया। उन्होंने ऊर्जा राज्य मंत्री से क्षेत्र में वर्तमान में चल रहे कार्यों तथा नई योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी।
विधानसभा में दी गई जानकारी के अनुसार नाथद्वारा क्षेत्र में RDSS योजना के तहत विद्युत तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्य प्रगति पर हैं। इनमें अधिक भार वाले 11 केवी फीडरों का विभाजन, कृषि एवं अकृषि फीडरों का पृथक्करण, एबी केबल बिछाने का कार्य, चोरी संभावित क्षेत्रों में केबल लाइन सुदृढ़ीकरण तथा स्मार्ट मीटर की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि नाथद्वारा क्षेत्र में निरंतर बढ़ती आबादी और गतिविधियों को देखते हुए मजबूत एवं आधुनिक विद्युत व्यवस्था समय की आवश्यकता है। नाथद्वारा के समग्र विकास के लिए विधायक मेवाड़ निरंतर सक्रिय रहकर विधानसभा और प्रशासनिक स्तर पर प्रयासरत हैं।
#Nathdwara #Udaipur #Rajasthan #RajasthanAssembly #VishvarajSinghMewar #ElectricityInfrastructure #RDSS #SmartMeter #UdaipurNews #RajasthanNews #LocalDevelopment #EnergyReforms
