ओगणा 33 KV GSS से जुड़े गांवों में बहाल हुई बिजली

कर्मचारियों ने कमर तक भरे पानी मे उतर बहाल की बिजली

 | 

उदयपुर 12 सितंबर 2025। गत 6 सितंबर को हुई भारी वर्षा के चलते झाड़ोल उपखण्ड क्षेत्र के ओगणा गाँव स्थित 33/11 KV पावर हाउस से जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। तेज बहाव के कारण 33  KV लाइन नदी में बह गई थी, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।

ज़िला प्रशासन अतिवृष्टि प्रभावित इलाकों में हालात तेजी से सामान्य करने और आमजन को त्वरित राहत देने की कार्यवाही में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में कठिन परिस्थितियों एवं नदी में बहते पानी के बीच विद्युत विभाग के कार्मिकों ने अदम्य साहस और अथक प्रयास करते हुए बिजली आपूर्ति को मात्र 3 दिनों में पुनः सुचारू कर दिया।

AVVNL अधीक्षण अभियंता के आर मीणा ने बताया कि कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर पानी में उतरकर लाइन को दुरुस्त किया और उपभोक्ताओं तक बिजली बहाल की। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए विद्युत विभाग के इस त्वरित एवं समर्पित कार्य की सराहना की। इस कार्य को विभाग की संवेदनशीलता, टीमवर्क और सेवा भाव का उदाहरण माना जा रहा है।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal