उदयपुर में उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए पुलिसकर्मी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक के साथ डीजीपी प्रशंसा पत्र भी दिया गया

 | 
police padak

उदयपुर 25 फ़रवरी 2025। रिजर्व पुलिस लाइन, उदयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, राजेश मीणा द्वारा गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से घोषित अति उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। 

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में रेंज के तीन सहायक उपनिरीक्षक और एक हेड कांस्टेबल को अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार सहित एक पुलिस निरीक्षक, एक उप निरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक और नौ हेड कांस्टेबल को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार को उत्कृष्ट सेवा पदक के साथ डीजीपी प्रशंसा पत्र भी दिया गया।

police medal

इस अवसर पर महानिरीक्षक राजेश मीणा ने पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई दी और कहा कि उनके परिश्रम और समर्पण का यह सम्मान प्रमाण है। उन्होंने सभी से इसी उत्साह और लगन के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया। जिला पुलिस अधीक्षक, योगेश गोयल ने भी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिसे आगे भी बनाए रखना चाहिए।

समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अंजना सुखवाल, हर्ष रत्नू, माधुरी वर्मा सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।