उदयपुर: स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव: शीतलहर प्रभाव
आदेश के अवहेलना किए जाने पर अनूशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी
उदयपुर, जनवरी 5, 2026: वर्तमान में ज़िले में चल रही शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए, 6 जनवरी से अग्रिम आदेश तक ज़िले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का समय सुबह 10 से साएँ 4 बजे तक का कर दिया गया है।
यह आदेश 5 जनवरी को ज़िला कलेक्टर की तरफ से जारी हुआ है। आदेश में निजी विद्यालय पर खास ज़ोर दे कर लिखा गया है की वे इसी समयावधि के मध्य ही अपने विद्यालय संचालित करेंगे। आदेश के अवहेलना किए जाने पर अनूशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

