UDA द्वारा आयोजित ई-लॉटरी आवेदन में संशोधन का अवसर

UDA ने साउथ एक्सटेंशन सेक्टर -ए , कलडवास (उद्यम विहार) एवं नोयरा (नान्देश्वर एनक्लेव) में भूखण्ड के लिए आवदेन मांगे थे
 | 
UDA Udaipur e-Lottery 2025 – 1109 Residential Plots

उदयपुर 17 नवंबर 2025। उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) द्वारा कुल 1109 आवासीय भूखण्डों का आवंटन ई-लॉटरी से किये जाने हेतु सोमवार 17 नवंबर 2025 को सांय 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए।

UDA आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि  आवेदनकर्ता स्वयं के स्तर विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन में संशोधन (आवेदक का नाम, आधार नंबर, आय श्रेणी को छोड़कर) कर सकते है। उक्त संशोधन 18 से 23 नवंबर सांय 5 बजे तक किया जा सकता है।

UDA ने साउथ एक्सटेंशन सेक्टर -ए , कलडवास (उद्यम विहार) एवं नोयरा (नान्देश्वर एनक्लेव) में भूखण्ड के लिए आवदेन मांगे थे जिसकी आखिरी तारीख आज 17 नवंबर 2025 थी। 

उल्लेखनीय है की इस योजना को नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 7 अक्टूबर 2025 को उदयपुर में आयोजित समारोह में इसका विधिवत् शुभारंभ किया था।

UDA आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप “हमारा प्रयास सबको आवास” के दृष्टिगत प्राधिकरण की तीन योजना यथा साउथ एक्सटेंशन सेक्टर -ए में कुल 550 भूखण्ड, कलडवास (उद्यम विहार) कुल 311 भूखण्ड एवं नोयरा (नान्देश्वर एनक्लेव) में कुल 248 भूखण्ड सहित उक्त तीनों योजना में विभिन्न श्रेणी यथा आर्थिक दृष्टि से कमजारे वर्ग, अल्प आय वर्ग, मध्य आय वर्ग, एव उच्च आय वर्ग हेतु कुल 1109 आवासीय भूखण्डों की ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।