UDA ने 1109 भूखण्डों के लिए आवेदन तिथि 17 नवंबर तक बढ़ाई

पहले आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर को थी अब 17 नवंबर तक आवेदन कर सकते है 
 | 
UDA Udaipur e-Lottery 2025 – 1109 Residential Plots

उदयपुर 7 नवंबर 2025 । उदयपुर विकास प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं के 1109 प्लॉट्स के लिए ई- लॉटरी (e-Lottery) हेतु आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। 

UDA ने साउथ एक्सटेंशन सेक्टर -ए , कलडवास (उद्यम विहार) एवं नोयरा (नान्देश्वर एनक्लेव) में भूखण्ड के लिए आवदेन मांगे थे जिसकी आखिरी तारीख आज 7 नवंबर 2025 थी उसको बढ़ाकर अब 17 नवंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक दी गई है। 

उल्लेखनीय है की इस योजना को नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने 7 अक्टूबर 2025 को उदयपुर में आयोजित समारोह में इसका विधिवत् शुभारंभ किया था।

UDA आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप “हमारा प्रयास सबको आवास” के दृष्टिगत प्राधिकरण की तीन योजना यथा साउथ एक्सटेंशन सेक्टर -ए में कुल 550 भूखण्ड, कलडवास (उद्यम विहार) कुल 311 भूखण्ड एवं नोयरा (नान्देश्वर एनक्लेव) में कुल 248 भूखण्ड सहित उक्त तीनों योजना में विभिन्न श्रेणी यथा आर्थिक दृष्टि से कमजारे वर्ग, अल्प आय वर्ग, मध्य आय वर्ग, एव उच्च आय वर्ग हेतु कुल 1109 आवासीय भूखण्डों की ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए पात्र व्यक्ति उदयपुर विकास प्राधिकरण की बेवसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर ऑनलाईन आवेदन कर लॉटरी में भाग ले सकते हैं।