14 स्कूलों के 29 कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए

स्कूल शिक्षा ने गठित किए दल, विद्यालयों का औचक निरीक्षण
 | 

उदयपुर 22 अप्रैल 2026 । संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर संभाग उदयपुर द्वारा गठित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

विभाग की ओर से गठित सात दलों द्वारा 14 विद्यालयों का निरीक्षण किया गया जिसमें विभिन्न विद्यालयों में 29 कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए निरीक्षित विद्यालयों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देबारी, बालिका देबारी, गुरु गोविन्द, फतह, ईटाली, बालिका आयड, पूला, सुंदरवास, बालिका रेजीडेंसी, मास्टर किशन लाल वर्मा अम्बामाता, बालिका अम्बामाता, देवाली बालिका सेक्टर 4, पानेरियों की मादड़ी का अवलोकन किया गया। अवलोकित विद्यालयों में बालिका अम्बामाता मे 2, बालिका आयड में 3, मास्टर किशन लाल वर्मा अम्बामाता में 2, देबारी में 10 एवं राउमावि देवाली में 12 लोक सेवक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए।

संयुक्त निदेशक प्रमोद कुमार सुथार ने बताया कि बिना सूचना अनुपस्थित कार्मिकों को स्वैच्छिक अनुपस्थित मानते हुए नियमानुसार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। सुथार ने बताया कि इसी प्रकार के आकस्मिक निरीक्षण जिला मुख्यालय के साथ-साथ ब्लॉक मुख्यालय एवं ग्रामीण स्तर पर भी के जाने प्रस्तावित है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #EducationNews #SchoolInspection #TeacherAbsent #GovtSchools #UdaipurEducation #RajasthanEducation #BreakingNewsUdaipur #LocalNewsRajasthan #IndiaEducation #SchoolAudit #UdaipurUpdates