उदयपुर दशहरा-दीपावली मेला 2025: टाउन हॉल रोड पर ट्रैफिक जाम की बड़ी चुनौती

एलिवेटेड रोड निर्माण और पार्किंग समस्या के चलते ट्रैफिक जाम बड़ा संकट बन सकता है

 | 

उदयपुर 20 सितंबर 2025। शहर के नगर निगम परिसर में हर साल की तरह लगने वाला दशहरा दीपावली मेला आगामी 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक आयोजित होना है।  मेले को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।  लेकिन एक बड़ा सवाल सामने है।  क्या मेले के दौरान लगने वाला ट्रैफिक जाम और समस्या का क्या होगा ?

उल्लेखनीय है की इन दिनों टाउन हॉल रोड पर एलिवेटेड निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से रोड संकरी हो चुकी है। ऐसे में शहरवासियों को त्यौहारी समय में 15 दिनों तक ट्रैफिक जाम और समस्या से जूझना पड़ेगा। टाउन हॉल रोड पर समस्या सिर्फ निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की ही नहीं है इस मार्ग पर खाने पीने की चीज़ो के ठेले भी लगते है।  इसके अतिरिक्त मेले के दौरान मेलार्थी अपने वाहन निगम की तयशुदा पार्किंग की बजाय आसपास के स्थानों पर पार्क कर देते है जिससे यातयात समस्या और बढ़ जाती है। 

Traffic in Udaipur

टाउन हॉल रोड शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क है जहाँ से रोज़ाना हज़ारो की संख्या में वाहन गुज़रते है। निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड की वजह से मेले से पहले ही आम दिनों में जहाँ अमूमन ट्रैफिक जाम रहता है वहीँ मेले के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम की कल्पना ही की जा सकती है। फिर मेले के दौरान एक बड़ी समस्या यह भी है कि लोग अपने वाहन कहीं भी खड़ा कर देते है खासकर बापू बाजार में।  और इस संबंध में बापू बाजार व्यापार संघ भी कलक्टर और एसपी को ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दे चुके है।   

जहाँ उदयपुर शहर की आबादी के मुकाबले दुपहिया और चार पहिया वाहन कहीं अधिक है। शहर में पहले से पार्किंग पहले से एक बड़ी समस्या है। वहां इस साल नगर निगम का दशहरा दीपावली मेला निगम परिसर की बजाय शहर में कहीं और आयोजन किया जाना चाहिए। शहर में फतह स्कूल ग्राउंड, बीएन ग्राउंड या रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड अधिक मुनासिब रह सकता है।  

शहर के एक प्रमुख अख़बार दैनिक भास्कर के मुताबिक शहर विधायक, नगर निगम के पूर्व उपमहापौर भी मानते है की यदि मेला नगर निगम परिसर में ही आयोजित होता है तो यातायात व्यवस्था बिगड़ सकती है वहीँ ज़िले के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने भी यातायात व्यवस्था को लेकर निगम के अधिकारियो को मेला कहीं और आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।  हालाँकि नगर निगम के आयुक्त अभिषेक खन्ना का कहना है कि मेला शुरू होने से पहले एलिवेटेड काम को रोक देंगे। टाउन हॉल रोड के एलिवेटेड पिलर कोछोड़कर बाकि सड़क का नवनिर्माण करवाएंगे ताकि यातायात व्यवस्था में आसानी हो।