621 आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश गिरफ्तार
उदयपुर 2 फ़रवरी 2026। ज़िला पुलिस ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और एरिया डोमिनेंस के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अभियान में कुल 621 अपराधी और आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान अलसुबह जिले के 743 स्थानों पर दबिश दी गई। इस कार्रवाई में कुल 221 और 60 पुलिस एक्ट के तहत तथा 185 एम.वी. एक्ट में 400 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देश पर जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़ और रेड एरिया डोमिनेंस की कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 1 फरवरी 2026 को 60 पुलिस एक्ट और 185 एम.वी. एक्ट में 400 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 2 फरवरी 2026 को अलसुबह आकस्मिक चेकिंग और दबिश देकर 221 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई।
जिले के विभिन्न थानों से 97 टीमों का गठन किया गया। करीब 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए जिले में 743 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान कुल 221 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में वांछित 12 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अलावा 50 स्थाई गिरफ्तारी वारंट में और एक अभियुक्त को 299 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। सामान्य प्रकरणों में वांछित दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।
निरोधात्मक कार्रवाई के तहत नवीन विधिक प्रावधानों में 146 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान स्थानीय माइनर एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण दर्ज कर 8 अभियुक्त, आर्म्स एक्ट में एक प्रकरण दर्ज कर एक अभियुक्त और अन्य अधिनियमों में दो प्रकरण दर्ज किए गए।
इसके अलावा 93 हिस्ट्रीशीटरों के घर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की सघन पूछताछ भी की गई।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
