क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार
सवीना थाना पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें लाखों रुपये के लेनदेन और सट्टे का हिसाब दर्ज मिला
उदयपुर 20 फ़रवरी 2026। शहर में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सट्टे के लाखों रुपये के हिसाब-किताब से जुड़े दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने विकेश पुत्र चंदुमल निवासी बप्पा रावल नगर सेक्टर 6 हाल एम.पी. कॉलोनी सेक्टर 13 को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें लाखों रुपये के लेनदेन और सट्टे का हिसाब दर्ज मिला।
इस संबंध में थाना सविना पर प्रकरण संख्या 77/2026 दर्ज कर धारा 13 आरपीजीओ, धारा 318(4), 112(2), 61(2) बीएनएस तथा धारा 66 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के सहयोग से एक अवैध गेमिंग वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल पर क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में लिप्त था और उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
