Bhilwara:कॉन्स्टेबल परीक्षा में पकड़ा गया डमी कैंडिडेट

यह वही व्यक्ति है, जिसे तीन महीने पहले Pre DLED परीक्षा में भी डमी कैंडिडेट बनकर पकड़ा गया था
 | 
Bhilwara citizens participate in Give-Up campaign, enhancing food security for needy families in Rajasthan.

भीलवाड़ा 15 सितंबर 2025 । राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में एक डमी कैंडिडेट पकड़ में आया। यह वही व्यक्ति है, जिसे तीन महीने पहले प्री डीएलईडी परीक्षा में भी डमी कैंडिडेट बनकर पकड़ा गया था।

यह घटना रविवार को शहर के सेठ मुरलीधर मानसिंह गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई। धौलपुर के बसेड़ी का रहने वाला सुनील कुमार गुर्जर एआई तकनीक की मदद से पहचान में आया। बायोमैट्रिक कैप्चर, फोटो मिलान और फिंगरप्रिंट से जांच करने पर पता चला कि इसी व्यक्ति ने 1 जून 2025 को कोटा वर्धमान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डीएलईडी परीक्षा में दीपक कुमार गुर्जर के नाम से परीक्षा दी थी। वह परीक्षा भरतपुर के मथुरा गेट स्थित सरस्वती प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में दी गई थी।

अब वह इसी व्यक्ति ने भीलवाड़ा में सुनील कुमार के नाम से परीक्षा में बैठने की कोशिश की। पूछताछ में उसने बताया कि दीपक कुमार नाम के युवक के कहने पर परीक्षा में बैठा था और इसके लिए उसने रुपए भी लिए थे।

कोतवाली थाना इंचार्ज गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि डीएसटी टीम के साथ सेंटर पर पहुंचकर शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद कैंडिडेट को पकड़कर पूछताछ की गई। जांच के आधार पर उसे भरतपुर मथुरा गेट थाना पुलिस को सौंप दिया गया। इस पर जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज की गई है।

#Bhilwara #RajasthanPolice #ConstableExam #DummyCandidate #ExamFraud #RajasthanNews #PoliceExam #UdaipurTimes