Chittorgarh: चंदेरिया ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़ 23 अगस्त 2025। ACB मुख्यालय के निर्देश पर ACB चित्तौडगढ़ द्वारा आज कार्यवाही करते हुए सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक (ASI), पुलिस थाना चन्देरिया, जिला चित्तौड़गढ़ को 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव द्वारा परिवादी के पुत्र के विरूद्ध पुलिस थाना चन्देरिया में दर्ज प्रकरण में मदद करने की एवज में 9000 रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर ACB रेंज उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सुभाष चन्द्र यादव हाल सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना चन्देरिया जिला चित्तौड़गढ़ को परिवादी से 9000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
ACB के प्रहलाद सिंह कृष्णिया, उप महानिरीक्षक पुलिस, ACB उदयपुर के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ACB द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
#Chittorgarh #ACB #AntiCorruption #RajasthanPolice #BreakingNews #UdaipurRange #ACBAction #Chanderia
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
