चित्तौड़गढ़ भाजपा नेता रमेश इनानी गोलीकांड: संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी
चित्तौड़गढ़ 12 नवंबर 2025। भाजपा नेता और व्यवसायी रमेश ईनाणी पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने मुख्य संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। पुलिस अब इस फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह शहर में रमेश ईनाणी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हथियार से फायर कर फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मौके और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति घटना को अंजाम देता हुआ दिखाई दिया है।
एसपी त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर और वीडियो जारी कर दी गई है। किसी भी व्यक्ति को यदि इस संदिग्ध के बारे में जानकारी हो, तो वह पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7300453344 या कोतवाली थाने के नंबर 01472-241060 पर सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति की पहचान में सहयोग करें ताकि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
