geetanjali-udaipurtimes

उदयपुर: रॉयल वेडिंग और 331Cr का मनी लॉन्ड्रिंग मामला

रैपिडो ड्राइवर के खाते में आए 331 करोड़ - उदयपुर में एक शाही शादी आई जांच के दायरे में

 | 

उदयपुर 28 नवंबर 2025। मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार, डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए मशहूर झीलों की नगरी में एक रॉयल वेडिंग को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जाँच में बड़ा खुलासा शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। रेपोर्ट्स के अनुसार ED की टीम ने एक रैपिडो ड्राइवर (बाइक टैक्सी) के बैंक खाते से 331 करोड़ रूपये का ट्रांजेक्शन पकड़ा है।  

एक मामूली रैपिडो ड्राइवर जिसकी आमदनी इतनी भी पर्याप्त नहीं कि अपने घर की मरम्मत करवा सके। उसकी खाते से इतनी बड़ी रकम के ट्रांजेक्शन के मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़कर माना जा रहा है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इस रकम का कुछ इस्तेमाल उदयपुर में हुई एक रॉयल वेडिंग में हुआ था। 

इन रेपोर्ट्स में कहा गया की ED की जांच में सामने आया कि 19 अगस्त 2024 से 14 अप्रैल 2025 के बीच रैपिडो ड्राइवर के खाते में 331.36 करोड़ रूपये जमा हुए और फिर तुरंत आगे भेज दिए गए। 

दरअसल ED को जब कई संदिग्ध खातों की जांच की तो सामने आया की यह मनी ट्रेल एक 1xBet बेटिंग एप से हुआ। जब ED ने ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने इस बड़ी रकम के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। ड्राइवर ने ED को बताया कि उसने कभी किसी को खाता चलाने की अनुमति नहीं दी। वो अपनी कमाई से घर की मरम्मत तक नहीं करा पा रहा है। वह डिजिटल ट्रांजेक्शन बहुत कम करता था और अपने बैंक एप का भी नियमित इस्तेमाल नहीं करता था। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ED की जांच में सामने आया कि इस एप से जुड़े लोगो ने अपना काला धन सुरक्षित तरीके से घुमाने के लिए उस ड्राइवर के बैंक खाते को म्यूल अकाउंट की तरह इस्तेमाल किया, इन अकॉउंट का इस्तेमाल अपराध से मिले पैसे को ठिकाने लगाने के लिए किया जाता है। जांच के अनुसार इस खाते में आई रकम, उदयपुर की एक हाई प्रोफाइल लक्ज़री वेडिंग से जुडी हुई है।

ED अब तलाश में जुटी है कि यह रकम किसके पास से आई? किसने इस खाते का इस्तेमाल किया ? इस खाते का असली लॉगिन किसके पास था ? और ड्राइवर तक यह लिंक कैसे पहुंचा?

Source: Media Reports 

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #ED #MoneyLaundering #1xBet #RoyalWedding #UdaipurWedding #RajasthanUpdates #IndiaNews #BreakingNews #RapidoDriverCase #HighProfileWedding