KYC के नाम पर कपडा व्यापारी से ठगी

साढ़े छत्तीस हज़ार रूपये की लगाई चपत 
 | 
पेटीएम पर केवाईसी के बहाने शहर के हिरणमगरी निवासी कपडा व्यापारी के खाते से ठगो ने साढ़े छत्तीस रुपये ठग लिए। व्यापारी ने धानमंडी थाना में मामला दर्ज करवाया है। 

उदयपुर 18 जनवरी 2020। पेटीएम पर केवाईसी के बहाने शहर के हिरणमगरी निवासी कपडा व्यापारी के खाते से ठगो ने साढ़े छत्तीस रुपये ठग लिए। व्यापारी ने धानमंडी थाना में मामला दर्ज करवाया है। 

कपडा व्यापारी राजेश खत्री की धानमंडी के लखारा चौक में दुकान है। उनका खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा में है। गत 15 जनवरी को उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया कि उनकी केवाईसी सस्पेंड हो गई है, जिसे अपडेट करना होगा। व्यापारी ने दुसरे दिन उसी नंबर पर कॉल किया तो उनके पेटीएम का पासवर्ड बदलवा दिया। इसके बाद उस पेटीएम से जुड़े खाते से 9999 की तीन, 1000 और बाद में 300 रूपये कर करीब 31000 रूपये निकाल लिए। पेटीएम खाते से 4960 रूपये निकाल लिए। 

व्यापारी के अनुसार खाता उनके पिता रमेशचंद्र रोशनलाल खत्री के नाम से है। जैसे ही वह अपडेट कर रहे थे, उस समय उनका फोन हैंग हो गया। और जब तक वह शुरू करते तब तक लगातार एक से बाद एक ओटीपी आते गए और फोन से पैसे निकलते गए। UDAIPURTIMES ने तारीख 9 जनवरी की खबर में पाठको को इस तरह के ठगी से सावधान रहने को पहले ही अवगत करवा दिया था. 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News