GBH अस्पताल के डॉ. कीर्ति जैन की तबीयत मुंबई में बिगड़ी

मुंबई के अस्पताल में पुलिस निगरानी में इलाज जारी

 | 
Udaipur: JCB vandalism at Arihant Nursing College | FIR lodged

उदयपुर 10 अक्टूबर 2025। शहर में 26 सितंबर शुक्रवार रात अरिहंत कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की बिल्डिंग में तोड़फोड़ के मामले में नामजद डॉ. कीर्ति जैन की तबीयत मुंबई एयरपोर्ट पर बिगड़ गई। उन्हें तुरंत हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

उदयपुर SP योगेश गोयल ने बताया कि डॉ. जैन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी है। गुरुवार सुबह वे विदेश जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उनकी यात्रा की जानकारी उदयपुर पुलिस को दी। इसी दौरान इमिग्रेशन से पहले ही उनकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस की टीम हाथीपोल थाने से मुंबई पहुंची और निगरानी में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि अरिहंत कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के निदेशक मयंक कोठारी ने 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोप है कि डॉ. जैन ने स्टाफ भवभूति भट्ट और 30-40 अन्य लोगों को भेजकर संस्थान की बिल्डिंग में तोड़फोड़ करवाई। साथ ही 8-10 लाख रुपये की फीस, कीमती सामान और दस्तावेज भी ले जाने का आरोप है। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Dy SP कैलाश खटीक ने बताया की डॉ. जैन को फिलहाल मुंबई में ही हॉस्पिटल में एडमिट किया हुआ हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर उन्हें उदयपुर लाया जाएगा।