झाड़ोल में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़

60 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

 | 

उदयपुर 24 अप्रैल 2026। ज़िले के झाड़ोल क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां फलासिया थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 60 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अपने ही घर में अवैध टोपीदार बंदूक बनाने का कारखाना चला रहा था।

जानकारी के अनुसार, यह मामला फलासिया थाना क्षेत्र के पीपलबारा गांव का है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध हथियारों का निर्माण और बिक्री हो रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर आरोपी कानसिंह गरासिया को गिरफ्तार किया।

Udaipur

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 अवैध टोपीदार बंदूकें बरामद की हैं। इसके अलावा बंदूक बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था और आसपास के इलाकों में बंदूकें बेच रहा था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिसमें यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उसने किन-किन लोगों को हथियार बेचे और उसका नेटवर्क किन-किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

यह पूरी कार्रवाई फलासिया थाना अधिकारी सीताराम मीणा द्वारा झाड़ोल डिप्टी विवेक सिंह के निर्देश पर की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Jhadol #CrimeNews #PoliceAction #IllegalArms #BreakingNews #UdaipurPolice #RajasthanCrime #LocalNewsUdaipur #Peepalbara #IndiaNews