ऋषभदेव ने प्रेमी जोड़े ने दी जान

दोनों मंगलवार रात से अपने घर से लापता थे
 | 

उदयपुर 18 मार्च 2026। ज़िले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में एक लड़का और लड़की द्वारा फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। दोनों मंगलवार रात से अपने घर से लापता थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

थानाधिकारी हेमंत अहरी ने बताया कि मृतक लड़का 18 वर्ष का और लड़की 16 वर्ष की थी। सूचना मिलने पर FSL और डॉग स्क्वायड टीम को मौके पर बुलाकर जांच की गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को करीब चार वर्षों से जानते थे। हालांकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस परिजनों से रिपोर्ट लेकर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Rishabhdeo #BreakingNews #UdaipurCrime #LocalNews #IndiaNews #CrimeUpdate #UdaipurUpdates #RajasthanUpdate #NewsAlert #GroundReport #TeenNews #UdaipurLocal