ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतिबंधित नशीली दवा ज़ब्त, 1 गिरफ्तार
प्रतिबंधित नशीली दवा SPAS-TRASCEN PLUS कैप्सूल जब्त कर एक आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर 26 मार्च 2026। ज़िले की खेरवाड़ा पुलिस थाना ने “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा SPAS-TRASCEN PLUS कैप्सूल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश और डॉ. अमृता दुहन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृताधिकारी राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम ने 25 मार्च 2026 को पोगरा मौथली रोड स्थित पावर हाउस के पास दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी गोविंद पुत्र सवाजी निवासी पोगरा खुर्द के कब्जे से 6 कैप्सूल (कुल वजन 4 ग्राम) SPAS-TRASCEN PLUS बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में प्रकरण संख्या 96/2026 धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि खेरवाड़ा पुलिस द्वारा पिछले छह माह में इस प्रतिबंधित दवा के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
#UdaipurNews #RajasthanPolice #OperationTrinetra #DrugSeizure #NDPSAct #Kherwara #CrimeNews #RajasthanNews #UdaipurCrime #PoliceAction #BreakingNewsIndia
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
