AI वीडियो ब्लैकमेल प्रकरण पर सियासत तेज

कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
 | 
Congress protest against AI video blackmail case in Udaipur

उदयपुर 19 फ़रवरी 2026 । शहर में महिला नेत्री द्वारा एक अधिवक्ता पर AI तकनीक के माध्यम से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और अवैध वसूली के आरोपों के मामले में सियासत तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि 11 लाख की राशि को लेकर एक अधिवक्ता को हिरासत में लिया गया तथा उसके घर पर अनाधिकृत तरीके से कार्रवाई कर पेन ड्राइव सहित अन्य उपकरण जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कार्रवाई की गई है, उससे पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आती है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों को सामने लाने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की कि जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की पारदर्शी जांच कराई जाए और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#RajasthanPolitics #AIBlackmail #CongressProtest #DigitalCrime #PoliceInvestigation #FatehSinghRathore #UdaipurLocalNews #PoliticalTension