राजसमंद में अवैध विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त
राजसमंद 2 दिसंबर 2025 । ज़िले के नाथद्वारा नगर की श्रीनाथजी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप को जब्त किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में विस्फोटक आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर परिवहन किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान पिकअप के अंदर इतनी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली कि यदि यह एक बार में ब्लास्ट हो जाता तो लगभग 10 किलोमीटर तक के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले सकता था।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पिकअप को सुरक्षित करते हुए सामान की गणना में जुट गई है। अधिकारियों ने विस्फोटक सामग्री की प्रकृति, स्रोत और गंतव्य की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सामग्री किस उद्देश्य से और किसके द्वारा भेजी जा रही थी।
पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए अनेक पहलुओं पर जांच बढ़ा रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।]
#Rajsamand #Nathdwara #RajasthanNews #RajsamandPolice #UdaipurDivision #NathdwaraUpdates #RajasthanCrime #BreakingNewsRajasthan #Amet #LawAndOrderRajasthan #PoliceAction
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
