रक्षाबंधन पर क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाला युवक भी गिरफ्तार
सलुम्बर 12 अगस्त 2025। सराड़ा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले छह युवकों को भी हिरासत में लिया गया।
अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सलूम्बर बनवारी लाल मीणा और पुलिस उप अधीक्षक वृत्त सराड़ा चांदमल सिंगारिया के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमंत अहारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम आईडी MONU-0011 से क्षेत्र में भय फैलाने की नीयत से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में मोहित पुत्र लक्ष्मण मीणा (उम्र 21 वर्ष), निवासी पाल निम्बोदा, थाना सराड़ा को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा रक्षाबंधन के त्यौहार के दौरान आम नागरिकों को परेशान करने और क्षेत्र में अशांति फैलाने के आरोप में छह अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
