Udaipur Crime News: सुखेर में घर में घुसे नकाबपोश बदमाश; परिवार लौटते ही चोरी की वारदात टली

CCTV फुटेज में परिवार और पड़ोसियों को बदमाशों का पीछा करते हुए देखा जा सकता है
 | 
उदयपुर के सुखेर क्षेत्र में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी अधिकारी के घर चोरी के प्रयास के बाद भागते नकाबपोश बदमाश। Attempted theft at Sukhadia University officer’s house in Sukher, Udaipur, as masked burglars flee after family returns

Udaipur Crime News, May 21: उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद नगर कॉलोनी में सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के अकाउंट ऑफिसर के घर में देर रात चोरी का प्रयास हुआ। बदमाश ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए, लेकिन परिवार के समय पर पहुंचने से चोरी की वारदात टल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। Udaipur Crime News

जानकारी के अनुसार अकाउंट ऑफिसर डॉ. जीएल वसीटा अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को बेटी को लेने जोधपुर गए हुए थे। देर रात करीब एक बजे जब वे वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद दो नकाबपोश बदमाशों को परिवार के आने की भनक लग गई। Theft in Udaipur

डॉ. वसीटा ने शोर मचाया तो आसपास के पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच हाथ में लोहे की रॉड लिए दोनों बदमाश घर से बाहर निकले। मकान मालिक और पड़ोसियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने रॉड से हमला करने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए। Udaipur burglary attempt

सीसीटीवी फुटेज में परिवार और पड़ोसियों को बदमाशों का पीछा करते हुए देखा जा सकता है। डॉ. वसीटा ने बताया कि बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे थे और गेट का ताला तोड़ दिया था। घटना के बाद सुखेर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। Udaipur Breaking News