अवैध बैंक खाते खरीदकर साइबर धोखाधड़ी के आरोप में तीन गिरफ्तार
आरोपी गरीब तबके के नाम पर बैंक खाते खोलकर अपराधियों को बेचते थे।
उदयपुर 10 सितंबर 2025। SP उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशानुसार Addl SP City उमेश ओझा और Dy SP छगन पुरोहित के सुपरविजन में, पुलिस इंस्पेक्टर (DST प्रभारी) श्याम सिंह रत्नू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के शक में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रवीण निरवाल, माधवेन्द्रसिंह सिसोदिया और भाग्येश लोहार उर्फ जुगनु शामिल हैं। यह लोग अनपढ़ और गरीब तबके के लोगों से उनके नाम पर बैंक खाते खरीदकर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचते थे और खुद भी धोखाधड़ी में उपयोग करते थे।
ऐसे करते थे साइबर फ्रॉड
पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से विभिन्न बैंकों में खाते खुलवाते थे। फिर पूरी बैंक किट (चैकबुक, पासबुक, ATM कार्ड व सिम कार्ड) लेकर इन्हें ऊंचे दामों पर साइबर अपराधियों को बेच दिया जाता था। कई खातों का उपयोग खुद की ऑनलाइन ठगी की रकम जमा करने में भी किया जाता था।
जब्ती और केस दर्ज
आरोपियों के कब्जे से कई अन्य व्यक्तियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों की चैकबुक, पासबुक और मोबाइल जब्त किए गए। थाना हिरणमगरी में प्रकरण संख्या 310/2025 धारा 316(2), 318(4), 112(2), 61(2) बी.एन.एस., व 66, 66 डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 4 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
- प्रवीण निरवाल पुत्र स्व. देवेन्द्र, निवासी ऋषभदेव, जिला उदयपुर।
- माधवेन्द्रसिंह सिसोदिया पुत्र लोकेन्द्रसिंह, निवासी गामडी अहाडा, जिला डूंगरपुर।
- भाग्येश लोहार उर्फ जुगनु पुत्र जगदीश, निवासी पाटुना चौक, ऋषभदेव
#UdaipurNews #CyberCrime #RajasthanPolice #CyberFraud #UdaipurCrime #FraudArrest #CyberSecurit #UdaipurPolice #UdaipurTimes
