फ़िल्म निर्माण के नाम पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में आरोपियों को नोटिस
उदयपुर 29 नवंबर 2025। शहर के एक प्रसिद्ध डॉक्टर से फ़िल्म बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में बॉलीवुड फ़िल्म डायरेक्टर ट्ट, उनकी पत्नी सहित 6 फरार आरोपियों को पुलिस ने नोटिस जारी किया है। सभी को 8 दिसंबर तक उदयपुर पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। पेश नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जांच अधिकारी डिप्टी छगन पुरोहित के अनुसार फिल्म निर्माता के को-प्रोड्यूसर और वेंडर को 17 नवंबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था और वे रिमांड पर हैं।
डॉक्टर के अनुसार शहर के एक IVF सेंटर के मालिक से फिल्मों के निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपये लिए गए थे। उन्हें 200 करोड़ की कमाई का दावा कर बताया गया था कि निवेश पर भारी लाभ मिलेगा, लेकिन फिल्मों का निर्माण निर्धारित समय पर शुरू नहीं हुआ। चौथी फ़िल्म महाराणा (नया नाम रण) के निर्माण का 25 करोड़ रुपये में समझौता हुआ था, जिसका शूटिंग कार्य तक शुरू नहीं हुआ।
फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद निर्माता पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, जिसके चलते उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्रांजिट बेल के लिए अर्जी लगाई है। फिल्म निर्माता और उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी, दिल्ली निवासी आरोपी व इंडियन सिने एम्प्लाइज मुंबई के पदाधिकारी सहित कई लोगों के खिलाफ भी आरोप दर्ज हैं। पुलिस इन सभी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और प्रकरण में शामिल भूमिका स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
#Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #RajasthanNews #CrimeNews #BollywoodFraud #FilmScam #PoliceNotice #UdaipurPolice #BreakingNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
