geetanjali-udaipurtimes

उदयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिलेभर में अलसुबह दबिश, 331 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक ने यह भी अपील की कि अपराध और अपराधियों की सूचना पुलिस को दें तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

 | 

उदयपुर, Nov 16: उदयपुर रेंज पुलिस के धरपकड़ एवं विभिन्न अभियानों के तहत 16 नवंबर 2025 की सुबह अलसुबह आकस्मिक चेकिंग और दबिश देकर ज़िलेभर में बड़ी संख्या में अपराधियों की धरपकड़ की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेड़वाड़ा अंजना सुखवाल सहित सभी वृत अधिकारियों ने टीमें बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस कार्रवाई में कुल 331 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें आर्म्स एक्ट, NDPS एक्ट, आबकारी अधिनियम, हत्या/हत्या का प्रयास, लूट, डकैती और अन्य गंभीर अपराधों में वांछित 22 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा 299 जाप्ता वारंटी और 76 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

Udaipur Police arrest 331 accused during early-morning district-wide crackdown

नवीन विधिक प्रावधानों के तहत 224 व्यक्तियों को भी गिरफ्त में लिया गया। अभियान के दौरान स्थानीय माइनर एक्ट की कार्रवाई करते हुए 17 प्रकरण दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी अधिनियम के 8 प्रकरणों में 7 आरोपियों को पकड़ा गया। NDPS एक्ट के 1 प्रकरण में 1 आरोपी, आर्म्स एक्ट के 1 प्रकरण में 1 आरोपी तथा अन्य 7 प्रकरणों में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।

Udaipur Police arrest 331 accused during early-morning district-wide crackdown

उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस, गौतम श्रीवास्तव और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर ज़िले में आपराधिक तत्वों की रोकथाम, वाहन चोरी की रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा रेड/एरिया डोमिनेंस अभियान के तहत विशेष कार्रवाई चलाई जा रही है। सभी वृताधिकारियों और थानाधिकारियों को इस अभियान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Udaipur Police arrest 331 accused during early-morning district-wide crackdown

ज़िले के हर थाने में थानाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 105 से अधिक टीमों का गठन किया गया। करीब 460 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मियों ने संयुक्त रूप से अलसुबह अभियान चलाया। अभियान के दौरान 720 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई।

ज़िला पुलिस अधीक्षक उदयपुर ने कहा कि ज़िले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने यह भी अपील की कि अपराध और अपराधियों की सूचना पुलिस को दें तथा सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।