सवीना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या
उदयपुर 5 फ़रवरी 2026। आदिवासी समाज के प्रेमलाल निवासी सवीना पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गुरुवार अल सुबह उस समय हमला का चाकू से घायल कर दिया जब वह रोज की तरह काम करने के लिए सवीना मंडी जाने के लिए अपने घर से निकला था।
आदिवासी समाज के ज़िला अध्य्क्ष देवी लाल दाना ने बताया की गुरुवार सुबह रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोका और उस पर चाकू से हमला कर दिया घायल होने के बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिस पर उसके परिजन और समाज के लोग मौके पर पहुंचे और उसे हिरन मगरी सेटेलाइट हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर अस्पताल कर्मचारियों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पहले हिरन मगरी थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करा कर आने को कहा।
अस्पताल प्रशासन द्वारा कहने पर घायल प्रेम लाल और उसके साथी सभी लोग थाने पहुंचे जहां पर उसे एक से सवा घंटे तक घायल अवस्था में ही बिठाया गया और इंतजार कराया गया। पुलिस को जानकारी देने के बाद करीब एक से सवा घंटे के बाद उसे एंबुलेंस में एमबी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन एमबी अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
इस घटना को लेकर अब आदिवासी समाज और मृतक के परिजन गुस्सा है और उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। आक्रोशित लोगो ने डॉक्टर को तुरंत निलंबित करने मृतक के परिजनों के लिए 50 लाख रुपए के मुआवजे और संविदा पर नौकरी की मांग की है और इस मामले में लिप्त डॉक्टर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि अगर समय रहते उसे उपचार दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से अस्पताल प्रशासन की है।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
