अभिनेत्री रिद्धिमा तिवारी पहुँची उदयपुर

निजी समारोह में लेंगी भाग
 | 

उदयपुर 28 फ़रवरी 2026। टेलीविजन जगत की चर्चित अभिनेत्री रिद्धिमा तिवारी आज उदयपुर पहुँचीं। वे साउथ फिल्मों और हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री के आगमन पर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर आयोजकों व प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया।

रिद्धिमा तिवारी ने अपने अभिनय करियर में कई लोकप्रिय धारावाहिकों में यादगार भूमिकाएँ निभाई हैं। वे अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो से चर्चा में आईं। इसके अलावा उन्होंने दो दिल एक जान में रसिका, ससुराल गेंदा फूल में दिशा और लाइफ ओके की चर्चित सीरीज गुलाम में मालदावली की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई।

टेलीविजन के साथ-साथ उन्होंने वर्ष 2017 में फिल्म बेगम जान से बॉलीवुड में भी कदम रखा।

जानकारी के अनुसार रिद्धिमा तिवारी उदयपुर में आयोजित एक निजी व्यास समारोह और विशेष इवेंट में भाग लेंगी। उनका यह दौरा पूर्णतः निजी कार्यक्रम से जुड़ा बताया जा रहा है।

#RiddhimaTiwari #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #CelebrityVisit #TVActress #BollywoodNews #MaharanaPratapAirport #EntertainmentNews #UdaipurEvents #RajasthanTourism