अभिनेत्री तापसी पन्नू ने भी उदयपुर विज़िट की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किये शेयर

सारा अली खान ने भी उदयपुर के ख़ूबसूरत फोटो किये थे शेयर 

 | 
Taapsee Pannu

उदयपुर 5 अप्रैल 2023 । लेकसिटी में बॉलीवुड हस्तियों का इन दिनों आना-जाना लगा हुआ है। बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू लेकसिटी के खूबसूरत नजारे को एन्जॉय कर कल शाम वापस मुंबई लौट गई। तापसी पन्नू तीन दिन तक पिछोला झील में बने फाइव स्टार होटल लीला पैलेस में रूकीं। इस दौरान उन्होंने पिछोला झील में वोटिंग का लुत्फ उठाया।

अभिनेत्री सारा अली खान भी पिछोला झील में बने होटल लेक पैलेस में छुट्टियां बिताने के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। सारा अली खान फरवरी माह में भी अपने मां अमृता सिंह का बर्थडे मनाने के लिए उदयपुर आई थीं।

पिछले सप्ताह अभिनेत्री कंगना रनौत भी अपना बर्थडे मनाने के लिए उदयपुर आई थीं। यहां आने के बाद वे उदयपुर के जगत स्थित अपनी कुलदेवी के अम्बामाता के मंदिर दर्शन को गई थी। साथ ही राजसमंद में श्रीनाथजी दर्शन भी किए थे।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News