सलूंबर: सुपरस्टार नाइट में गोविंदा ने मचाया धमाल
सलूंबर पंच गौरव महोत्सव की शानदार शुरुआत
सलूंबर 19 जनवरी 2026। ज़िला प्रशासन की ओर से दो दिवसीय पंच गौरव महोत्सव का शुभारंभ शनिवार शाम सलूंबर सुपरस्टार नाइट के साथ हुआ। कार्यक्रम में देर रात बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और सभी का दिल जीत लिया।
गोविंदा ने अपनी प्रसिद्ध फिल्मों के गीत लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता, अखियों से गोली मारे, सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे, किसी डिस्को में जाएं जैसे सुपरहिट गानों पर जोरदार नृत्य किया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने भी गानों की फरमाइश की और उन पर झूमते नजर आए। गोविंदा रात करीब 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान हास्य कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में ADM डॉ. दिनेश राय ने मंच से तेरे बिना नहीं जीना ढोलना गीत गाकर समां बांध दिया। वहीं विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, लोकगीत और सोलो डांस-सॉन्ग सहित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर सलूंबर कलेक्टर अवधेश मीणा, ADM डॉ. दिनेश राय, ACO दिनेश पाटीदार, विधायक शांता अमृतलाल मीणा, नगर परिषद सभापति प्रभुन कोडिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।