उदयपुर में कार्डियक समिट शुरू – हृदय रोग उपचार की नई तकनीकों और शोध पर हुआ गहन मंथन

सम्मेलन का पहला दिन अत्यंत सफल रहा और इसने यह सिद्ध कर दिया कि उदयपुर अब राष्ट्रीय स्तर पर हृदय विज्ञान अनुसंधान और शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है

 | 
Cardiologists at Udaipur 8th Cardiac Summit CSU-2025 discussing heart disease and new treatments at Marriott Hotel | उदयपुर मैरियट होटल में आयोजित 8वें कार्डियक समिट CSU-2025 में हृदय रोग और नई उपचार तकनीकों पर चर्चा करते विशेषज्ञ

उदयपुर अगस्त 30, 2025: हार्ट एंड रिद्म सोसायटी, उदयपुर द्वारा आयोजित 8वां कार्डियक समिट (CSU-2025), बड़ी रोड स्थित मैरियट होटल में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि RNT मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ.विपिन माथुर, IMA उदयपुर के प्रेसिडेंट डॉ. आनंद गुप्ता, समिट के संरक्षक एवं वरिष्ट चिकित्सक डॉ. एस.के कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दो दिवसीय समिट के पहले दिन देशभर से आए हृदय रोग विशेषज्ञों ने हृदय रोगों के बढ़ते खतरे और नवीनतम उपचार पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की।

हार्ट एंड रिदम सोसाइटी के चेयरमैन एवं समिट के आयोजक, सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमित खंडेलवाल ने बताया कि दिन की शुरुआत ईसीजी क्विज़ से हुई, जिसमें युवा चिकित्सकों ने अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया। इसके बाद रेज़िस्टेंट हाइपरटेंशन एवं रीनल डिनर्वेशन थेरेपी, नई एंटीकोआगुलेंट दवाएँ (NOACs) तथा पीसीआई ऑप्टिमाइजेशन पर व्याख्यान प्रस्तुत किए गए।

डॉ. अमित खंडेलवाल ने युवा स्वास्थ्यकर्मियों और चिकित्सकों में कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ विषय पर फूड फॉर थॉट सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि “किस प्रकार बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में भी हृदय रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने इसके लिए समय पर पहचान और जीवनशैली में सुधार को अत्यंत आवश्यक बताया”।

शाम को आयोजित हार्ट फेल्योर संगोष्ठी एवं लिपिडोलॉजी 2025 सत्र में डिवाइस थेरेपी, डिसलिपिडेमिया प्रबंधन और भारतीय लिपिड दिशानिर्देशों पर विशेषज्ञों ने अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। पूरे दिन चले सत्रों में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों और युवा डॉक्टरों ने एक ही मंच पर मिलकर नवीनतम शोध, तकनीक और व्यावहारिक अनुभवों को साझा किया।

आयोजकों ने बताया कि “सम्मेलन का पहला दिन अत्यंत सफल रहा और इसने यह सिद्ध कर दिया कि उदयपुर अब राष्ट्रीय स्तर पर हृदय विज्ञान अनुसंधान और शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है।”

#CardiacSummit #UdaipurEvents #HeartHealth #CSU2025 #CardiologyIndia #HeartDiseaseAwareness #MedicalConference #UdaipurNews #HealthyHeart #कार्डियकसमिट #उदयपुरइवेंट्स #हृदयस्वास्थ्य #CSU2025 #हृदरोगजागरूकता #चिकित्सासम्मेलन #उदयपुरसमाचार #UdaipurCardiacSummit #CSU2025 #HeartRhythmSociety #UdaipurMedicalConference #CardiologyResearch #UdaipurDoctors