RNT में इलाज के साथ अब मिलेगी Diet और Lifestyle की सलाह
वैलनेस सेंटर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (SSB) में खुलेगा आरोग्य हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर
उदयपुर 27 अगस्त 2025। RNT मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में अब रोगियों को इलाज के साथ साथ दिनचर्या (Routine Life style) से लेकर खानपान (Diet) की सलाह भी दी जाएगी।
अमूमन कई रोगी डॉक्टरों से जांच करवाने और इलाज लेने के बाद यह समझ नहीं पाते हे की दिनचर्या को कैसे सुधारना है। OPD में मरीज़ो की अधिक भीड़ के कारण डॉक्टर यह समझा नहीं पाते इसलिए वैलनेस सेंटर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक (SSB) के कमरा नंबर 5 में यह सुविधा मिलेगी। जहाँ 2 रेजिडेंट डॉक्टर , 1 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक डाइटीशियन मरीज़ो को दवा लेने के तरीके, दैनिक दिनचर्या, खानपान से लेकर परहेज़ की जानकारी भी दी जाएगी। इतना ही नहीं मरीज़ो के साथ आने वाले अटेंडेंट की भी ब्लड शुगर जैसी जांच की जाएगी।
प्रदेश में यह नवाचार शुरू करने वाला RNT मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहला मेडिकल कॉलेज है। इसके साथ ही आरोग्य डिजिटल क्लिनिक भी शुरू होगा। इसमें सोशल मीडिया के ज़रिये डॉक्टर अपनी ब्रांडिंग करेंगे। सभी प्लेटफार्म पर इसके चैनल बना लिए गए है।
RNT मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ विपिन माथुर ने बताया कि मेरा अस्पताल मेरी ज़िम्मेदारी और सेतु योजना के बाद यह तीसरा नवाचार किया जा रहा है।
#RNTMedicalCollege #UdaipurNews #HealthAndWellness #DietAndLifestyle #DigitalClinic #MedicalInnovation #UdaipurUpdates #PatientCare