50वा योमे सहादत पर वीरों को किया याद
दिनाक 10.9.2015 को टाउन हॉल स्तिथ शहीद स्मारक पर मुस्लिम महासंघ द्वारा 50 वा योमे सहादत प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की याद में मनाया गया।

दिनाक 10.9.2015 को टाउन हॉल स्तिथ शहीद स्मारक पर मुस्लिम महासंघ द्वारा 50 वा योमे सहादत प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की याद में मनाया गया।
1965 की भारत पाकिस्तान की जंग जिसमे शहीद अब्दुल हमीद ने बड़ी ही दिलेरी से पाकिस्तान के अजेय कहे जाने वाले अमेरिकी पैटर्न टैंको को एक एक कर ध्वस्त कर दिया जिससे पाकिस्तानी खेमा पूरी तरह हिल गया और उलटे पैर भागने पर मजबूर हो गया। भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत सर्व प्रथम परमवीर चक्र से नवाज़ा गया और यह चक्र उनकी बीवी रसूलन बेगम को दिया गया। प्रोग्राम का आगाज़ तिलावते क़ुरान से किया गया।
मोके पर अतिथिगण में महापौर नगर निगम चंद्र सिंह कोठारी, शहर क़ाज़ी अब्दुल हमीद, अंजुमन सादर मुहम्मद खलील, जिला मंत्री भाजपा डॉण् जिनेन्द्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष युवा जनता सेना भगवान राठौड़, अल्पसंख्यक अध्यक्ष कांग्रेस राईस खान, अंजुमन सेक्रेटरी रिज़वान खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैंक यूनियन संभागीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इरशाद चैनवाला आदि लोग उपस्थित थे।
स्वागत भाषण और मेहमानो का इस्तकबाल हनीफ खान ने किया। सभी अतिथियों ने अब्दुल हमीद की जीवनी पर रौशनी डाली। अंजुमन सदर मुहम्मद खलील ने कहा की इस देश का हर मुस्लमान अब्दुल हमीद की तरह इस देश के लिए जान दे भी सकता है और ले भी सकता है।
उदयपुर संभाग के प्रथम वायु सेना के पायलेट शहीद अभिनव नागोरी एवम् शहीद प्रकाश खटीक के परिवारजनो को मुस्लिम महासंघ की तरफ से शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया और शहीदों को खिराजे अकीदत पेश की।

प्रोग्राम का संचालन हाजी मुश्ताक चंचल ने किया।सभी आये हुए मेहमानो का शुक्रिया संस्थापक हाजी मुहम्मद बख्श नई किया। अंत में एक प्रतीनिधी मंडल प्रदेश संयोजक मुहम्मद इरफ़ान मुल्तानी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट उदयपुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया।
दिये गए ज्ञापन में यह मांग की गयी के प्रथम परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद का एक पाठ पुनः विद्यालयो की पुस्तको में जोड़ा जाये और शहर के किसी एक मार्ग का नाम शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर रखने की मांग की गयी जिससे देश विदेश से यहाँ आने वाले सैलानियो को इनकी शहादत के बारे में जानकारी मिल सके।