शहर के निर्माण कार्यों एवं सफाई व्यवस्था पर ली समीक्षा बैठक

स्वायत शासन सचिव ने सफाई को ओर सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश
 | 

उदयपुर 9 जनवरी 2026 । स्वायत शासन विभाग सचिव रवि जैन ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न निर्माण एवं सफाई व्यवस्था पर स्मार्ट सिटी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि स्वायत शासन विभाग सचिन रवि जैन शुक्रवार को उदयपुर दौरे पर रहे जहां उनके द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था एवं इस व्यवस्था में नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। सचिव जैन ने स्मार्ट सिटी कार्यालय में सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन भी किया।

घर घर कचरा संग्रहण अभियान को सफल बनाने के दिए निर्देश

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि स्वास्थ्य शासन विभाग सचिव रवि जैन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में ओर सुधार को लेकर निर्देश प्रदान किए। नगर निगम द्वारा किए जा रहे ठोस कचरा प्रबन्धन में घर से कचरा इक्कठा कर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई। जैन ने कहा कि यदि हम घर-घर कचरा संग्रहण अभियान में सफलता प्राप्त करते हैं तो हमें कोई भी स्वच्छता सर्वेक्षण के उच्चतम पायदान में पहुंचने से नहीं रोक सकता। सचिव ने स्वास्थ्य निरीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए की डोर टू डोर कचरा संग्रहण के समय गीला कचरा व सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा गाड़ी से ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचे साथ ही सभी घरों से सत प्रतिशत निगम द्वारा तय की गई राशि का भुगतान प्राप्त हो यह व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

कचरा पॉइंट में कमी का रखे लक्ष्य

शुक्रवार को शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शासन विभाग के सचिव रवि जैन ने शहर में कचरा पॉइंट के बारे में चर्चा की, उन्होंने निर्देश दिए की सभी कचरा पॉइंट से तय समय सीमा में कचरा संग्रहण कर ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचे इसका ध्यान रखा जाए साथ ही उन्होंने इस विषय  पर ध्यान आकर्षित भी किया कि आगामी दिनों में अधिक से अधिक संख्या में कचरा पॉइंट को समाप्त कर सफाई व्यवस्था में ओर अधिक सुधार किया जाए।  सी एंड डी बेस्ट चयनित स्थानों से भी प्रत्येक दिन कचरा उठा कर प्लांट तक पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जिससे सड़क पर अधिक समय तक कचरा जमा नहीं रहे।

मुख्य निर्माण कार्यों की ली जानकारी

स्वायत शासन विभाग सचिव रवि जैन द्वारा शहर में निगम द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर वर्तमान स्थिति के बारे में चर्चा की। जैन ने एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य एवं अमृत 2.0 के तहत होने वाले सीवरेज कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की । सचिव ने वर्तमान में चल रहे कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण हो इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।  

समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के निदेशक जुईकर प्रतीक चन्द्र शेखर, स्वायत्त शासन विभाग के मुख्य अभियंता अरुण व्यास, निगम एवं स्मार्ट सिटी के आला अधिकारी उपस्थित रहे

#UMC #UdaipurSmartCity #ElevatedRoadUdaipur #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #SwachhUdaipur