राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग के सेमीफाइनल में पहुंची ताश्री मेनारिया
उदयपुर 9 जनवरी 2025। उभरती हुई बॉक्सर ताश्री मेनारिया ने नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
ताश्री मेनारिया राजस्थान से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र बॉक्सर हैं, जिसने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
कॉर्टर फाइनल मुकाबले में ताश्री ने हिमाचल प्रदेश की बॉक्सर वंशिका गोस्वामी को 4-1 के निर्णायक अंतर से पराजित किया। पूरे मुकाबले के दौरान ताश्री का आत्मविश्वास, तकनीक और आक्रामक रणनीति देखने लायक रही।
गौरतलब है कि ताश्री मेनारिया राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के प्रशिक्षक नरपत सिंह चुण्डावत से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके इस प्रदर्शन से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
#TashreeMenaria #UdaipurNews #RajasthanSports #UdaipurSports #NationalBoxingChampionship #WomenInSports #IndianBoxing #RajasthanBoxing #NoidaNews #UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial