Udaipur News: ऊदयपुर के निजी अस्पताल और डॉक्टर पर हमलों के बाद पुलिस आश्वासन पर कार्य बहिष्कार टला
Report by: Sohail Khan
Udaipur, June 3, 2026: मंगलवार दिनांक 2 जून को देर शाम उदयपुर के निजी JP Orthopaedic अस्पताल में हुई तोडफोड और कई डॉक्टर पर हुए हमले के बाद शहर के डॉक्टर ने कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया था। आज पुलिस के आश्वासन के बाद कार्य बहिष्कार के फैसले को 5 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। Udaipur News
स्पेशल इन्वेस्टगैशन टीम
IMA के राजस्थान प्रेसीडेंट डॉ आनंद गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उदयपुर के सारे चिकित्सक संगठन IMA के आह्वान पर पुलिस सूपरिन्टेन्डन्ट (SP) अमृता दहन से मिले और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस से काम में लापरवाही, मार पीट का ब्योरा दिया गया। पूरी बात सुनने के बाद, SP अमृता ने एक स्पेशल इन्वेस्टगैशन टीम (SIT) गठित करने का फैसला लिए, जो इस पूरी घटनाक्रम की जांच करेगी और आरोपियों की गिरफ़्तारी से ले कर चार्ज शीट तक 5 दिन का समय लेंगे। डॉ गुप्ता के मुताबिक, SIT में 3 इन्स्पेक्टर, डिप्टी SP और Addl SP शामिल रहेंगे। पुलिस को सारे विडिओ दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया की इन 5 दिनों में उदयपुर के चिकित्सक संगठन SIT टीम से संपर्क में रहेंगे। इस दौरान SIT को जो मदद, guidance और proof (सबूत) चाहिए होगा उसे देने की कोशिश की जाएगी। Udaipur Breaking News
भयमुक्त अस्पताल
डॉ गुप्ता ने बताया की डॉक्टर मरीज़ को ठीक करने में सभी कोशिश करते हैं। डॉक्टर सिर्फ एक भय-मुक्त अस्पताल और वातावरण चाहिए, जिसमे डॉक्टर मरीज़ का इलाज कर सके। उन्होंने बताया की SP ने उन्हे आश्वासन दिया है और एक हेल्पलाइन भी रखने का फैसला किया है। पुलिस ने संगठन से 5 दिन का समय मांगा है। डॉ गुप्ता ने कहा की 5 दिन में अगर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तो संगठन फिर से पुलिस से मिलेंगे और आगे की कार्यवाही करेंगे। Udaipur News Updates
क्या था मामला: अस्पताल में हमला
उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा स्थित एक निजी ऑर्थोपेडिक अस्पताल में मरीज के उपचार में कथित लापरवाही को लेकर परिजनों और समाजजनों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करते हुए कांच का गेट तोड़ दिया और एक डॉक्टर के साथ मारपीट भी की।
हंगामे की सूचना पर भूपालपुरा, प्रतापनगर और सूरजपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से समझाइश की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के दौरान अस्पताल के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। Attack on Hospital in Udaipur
IMA प्रेसीडेंट डॉ आनंद गुप्ता पर हमला
हंगामे के दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। समझाइश के प्रयास के दौरान उन पर भी हमला हुआ और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। बाद में पुलिस ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
डॉ आनंद गुप्ता ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया की मरीज़ को इलाज के लिए बड़े अस्पताल भेज दिया गया था और मरीज़ की हालत स्थिर हो गई थी। इसके बावजूद मरीज़ के परिजनों ने अस्पताल में तोडफोड की, डॉक्टर पर जानलेवा हमले किए और मारपीट की।
