Udaipur News: सलूम्बर ज़िले के गाँव में ट्रैन्स्फॉर्मर में आग लगने से 10-15 घरों में करंट फैला; घायलों का उपचार जारी

करंट की चपेट में आने से चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए
 | 
Udaipur Breaking News Fire from Transformer blast in Salumber spread to 1012 houses. Those injured are being treated in hospital

Udaipur, July 1, 2026: सलूम्बर ज़िले के धारोद-भाणपुर गांव में मंगलवार देर रात बिजली आपूर्ति बहाल होते ही ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे से बंद बिजली रात करीब 10 बजे बहाल हुई थी। इसी दौरान ट्रांसफार्मर में आग लग गई और बताया जा रहा है कि करीब 10 से 15 घरों में करंट फैल गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

करंट की चपेट में आने से चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल सलूम्बर ज़िला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, घरों की वायरिंग के जरिए लोहे के सामान में करंट फैल गया, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, ज़िम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रभावित परिवारों को उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।

वहीं, बिजली विभाग के JEN संदीप मीणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी, क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की जा रही है तथा घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।