बड़गांव सेटेलाइट हॉस्पिटल में बिजली नहीं होने से परेशान हुए मरीज़

जेनेरेटर की व्यवस्था नहीं होने से मरीज़ो की परेशानी में इज़ाफ़ा 
 | 
Badgaon Settelite Hospital

उदयपुर 9 फ़रवरी 2026। राजकीय सेटेलाइट चिकित्सालय बड़गांव में आज मरीज़ो को खासी परेशानी का उस वक़्त सामना कर पड़ गया जब चिकित्सालय में बिजली सुबह से नदारद है। चिकित्सालय में जेनेरेटर व्यवस्था नहीं होने से मरीज़ो की परेशानी और बढ़ गई।    

Badgaon Settelite hospital

इधर, बड़गाव चिकित्सालय में जहाँ मरीज़ो की भीड़ परेशान हो रही है तो व्यवस्थापकों के पास कोई व्यवस्था नहीं है।  एक मरीज़ ने Udaipur Times को बताया को इस समस्या के किसी के पास कोई जवाब नहीं है। 

Badgaon Hospital

मरीज़ो ने बताया कि उन्होंने AVVNL से भी सम्पर्क किया लेकिन बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई। चिकित्सालय में मरीज़ सुबह 9 बजे से लाइन लगाकर इंतज़ार कर रहे है जबकि दोपहर दो बजे चिकित्सालय के बंद होने का समय हो जाएगा। ऐसे में उन्हें बिना इलाज के घर के ही घर लौटना पड़ेगा। आखिरकार दोपहर 12:45 बजे बिजली व्यवस्था बहाल हुई और मरीजों ने राहत क सांस ली । 

Badgaon hospital