बांसवाड़ा सीट पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, BAP के समर्थन का ऐलान

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की घोषणा 

 | 
banswara loksabha seat

बांसवाड़ा 8 अप्रैल 2024। बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के साथ गठंबंधन की घोषणा कर ही डाली।  अब कांग्रेस बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीँ बागीदौरा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।  इन दोनों सीट पर पर कांग्रेस अब भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को समर्थन देगी। 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की इस बात की घोषणा करते हुए लिखा कि कांग्रेस बांसवाड़ा लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी BAP का समर्थन केरंगी।  

आपको बता दे बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आये महेंद्र जीत सिंह मालवीय को उम्मीदवार बनाया है।  जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने राजकुमार रोत को उम्मीदवार बनाया है।  कांग्रेस ने यहाँ से अर्जुन बामनिया को टिकट दी थी लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया था। कांग्रेस से अरविन्द डामोर ने डमी कैंडिडेट के रूप में परचा दाखिल किया था।  अब गठबंधन होने उन्हें नाम वापिस लेना होगा  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News