जयसमंद का पानी नहीं मिलने से अब किसानों की फसल खतरे में

किसानों ने सलूंबर कलेक्टर को दिया ज्ञापन

 | 
crops

सलूंबर 21 फ़रवरी 2025। ज़िले के एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों को जयसमंद कैनाल का पानी नहीं मिलने से अब किसानों की फसल खतरे में है। इसी को लेकर किसानों ने सलूंबर कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द पानी पहुंचाने की मांग की है ।

किसानों ने बताया कि ग्राम पंचायत बाणा कला के राजस्व गांव नावडा, भैरवा, परतालिया में जयसमंद केनाल का पानी नहीं मिलने से किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल सूख रही है। फसल बोहने के बाद फसल को एक बार पानी मिला है।

साथ ही किसानों ने बताया कि अगर समय पर पानी नहीं मिला तो फसल नष्ट हो जाएगी। किसान फसल पर निर्भर है। वही बता दे कि वर्तमान में नहर के माध्यम से थडा से थरोडा तक पानी पहुंच रहा है लेकिन इससे आगे बसे गांव में पानी नहीं मिल रहा है। किसानों ने कलेक्टर से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News