चेतक सर्कल को चौड़ा करने की कवायद

चेतक सर्किल स्थित पल्टन मस्जिद के बाहर लगे नीम के पेड़ को हटाया

 | 
chetak circle start to widened

उदयपुर 28 नवंबर 2024। शहर के चेतक सर्कल  स्थित पल्टन मस्जिद के बाहर नगर निगम की कार्रवाई शुरू हुई। सड़क चौड़ा करने के उद्देश्य से रास्ते में आ रहे बड़े नीम के पेड़ को निगम ने हटाया।  

कुछ दिन पूर्व ही शहर विधायक ताराचंद ने चेतक सर्कल का दौरा किया था। उन्हीं के दिशा निर्देश पर इस नीम के पेड़ को आज नगर निगम के द्वारा हटाया गया।  जल्द ही इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। 

encroachment removed from chetak circle

आपको बता दे की शहर में बढ़ रहे यातायात दबाव से हो रही समस्या को दूर करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा जल्द ही चेतक सर्किल को चौड़ा कर विकास कार्य प्रारंभ किया जाएगा, इसी को लेकर 21 नवंबर 2024 को शहर विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टांक, निर्माण समिति अध्यक्ष सीए अशीष कोठारी ने निगम अधिकारी कर्मचारियों के साथ चेतक सर्कल क्षेत्र का निरीक्षण कर आपसी सहमति के साथ विकास कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News