सलूंबर:सराडा में निकली विशाल कलश यात्रा

सलूंबर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
salumber

सलूंबर 15 मई 2025। ज़िले के सराडा कस्बे में बुधवार को वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के अध्यक्ष डूंगरलाल प्रजापति की ओर से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में उदयपुर, बांसवाडा, डूंगरपुर, सलूंबर और राजसमंद जिले के 22 चौखलों के समाजजनों ने भाग लिया। 

संस्थान के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि डूंगरलाल प्रजापति कोरोना पूर्व चार धाम की यात्रा कर सराडा लौटे थे लेकिन उसके बाद कलश यात्रा का आयोजन नहीं हो सका। बुधवार को हजारों समाजजनों की उपस्थिति में कलश यात्रा निकाली गई। 

यह कलश यात्रा डूंगरलाल प्रजापति के यहां से रवाना होकर सराडा में मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। इस कलश यात्रा के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सलूंबर विधायक शांता देवी और पूर्व सांसद रघुवीर मीणा भी शामिल हुए और डूंगरलाल प्रजापति को शुभकामनाएं दी।