बांसवाड़ा में अजब खेल- कांग्रेस ने दिया BAP को समर्थन लेकिन प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिया

दोनों सीट पर पर कांग्रेस अब भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को समर्थन देगी। लेकिन कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिया। इससे भ्रामक स्थिति पैदा हो गई है
 | 
banswara loksabha election

बांसवाड़ा 8 अप्रैल 2024। बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर आखिरकार कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के साथ गठंबंधन  की घोषणा कर ही डाली।  अब कांग्रेस बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीँ बागीदौरा विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।  इन दोनों सीट पर पर कांग्रेस अब भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को समर्थन देगी। लेकिन कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने नाम वापस नहीं लिया। इससे भ्रामक स्थिति पैदा हो गई है।   

इससे पूर्व कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की इस बात की घोषणा करते हुए लिखा कि कांग्रेस बांसवाड़ा लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी BAP का समर्थन केरंगी।  

आपको बता दे बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने कांग्रेस छोड़कर आये महेंद्र जीत सिंह मालवीय को उम्मीदवार बनाया है।  जबकि भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने राजकुमार रोत को उम्मीदवार बनाया है।  कांग्रेस ने यहाँ से अर्जुन बामनिया को टिकट दी थी लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया था। कांग्रेस से अरविन्द डामोर ने डमी कैंडिडेट के रूप में परचा दाखिल किया था।  वहीँ बागीदौरा विधानसभा उपचुनवा के लिए कांग्रेस से कपूर सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। गठबंधन होने से इन दोनों को नाम वापिस लेना था लेकिन नाम लेने से पूर्व दोनों गायब हो गए और अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया और इधर, नाम वापस लेने का अंतिम समय बीत गया। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News