नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस का बड़ा कदम

हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी
 | 
Nepal

जयपुर 10 सितंबर 2025। नेपाल के युवाओ के ज़ेन ज़ी आंदोलन के बाद उपजे अराजक माहौल में नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए राजस्थान पुलिस ने अहम पहल की है। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) में एक विशेष सेल की स्थापना की गई है। इस सेल के माध्यम से नेपाल में फंसे लोगों और उनके परिजनों को 24x7 सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी

सेल ने आमजन के लिए हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832 तथा 0141-2741807 जारी किए हैं। इसके साथ ही एक व्हाट्सएप और आमजन हेल्पलाइन नंबर 97849-42702 भी जारी किया गया है, जिस पर तत्काल सहायता मिल सकेगी।

एसपी गोवर्धलाल सोकरिया बने प्रभारी

विशेष सेल का प्रभारी एसपी गोवर्धलाल सोकरिया को बनाया गया है। वहीं तीन पुलिस अधिकारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है, ताकि हर समय मदद उपलब्ध हो सके।

राजस्थान पुलिस के इस कदम से नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

#RajasthanPolice #Nepal #Helpline #IndianCitizens #EmergencyHelp #BreakingNews #PHQJaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #IndianSafety #UdaipurTimes