राजसमंद के नेशनल हाईवे पर रात में दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
राजसमंद 18 मार्च 2026। ज़िले के रासबन क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दिन और रात के समय ओवरलोड वाहनों का बेखौफ संचालन जारी है। परिवहन विभाग भले ही लगातार कार्रवाई के दावे कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार रात होते ही हाईवे पर भारी-भरकम ट्रक और डंपर ओवरलोड होकर दौड़ते हैं। इन वाहनों में निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा माल भरा होता है, जिससे न केवल सड़कें तेजी से क्षतिग्रस्त हो रही हैं बल्कि आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से जारी है और रात के समय इन वाहनों पर कोई प्रभावी निगरानी नहीं होती। कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं परिवहन विभाग की ओर से समय-समय पर चालान और कार्रवाई की बात कही जाती है, लेकिन हाईवे पर लगातार दौड़ते ओवरलोड वाहन इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन ओवरलोड वाहनों पर कब तक लगाम लगेगी, या फिर जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
#Rajsamand #Rajasthan #Udaipur #RajasthanNews #LocalNews #HighwaySafety #RoadSafety #TruckOverload #TransportDept #IndiaNews #BreakingNews #GroundReality #InfrastructureCrisis
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
