सलूंबर:उचित मूल्य दुकानदारों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 9 एवं 10 दिसंबर को

सलूंबर ज़िले की अन्य खबरे पढ़े Udaipur Times पर
 | 
Students participate in Tribal Pride Year celebrations on Birsa Munda Jayanti in Salumbar

रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों पर दुकानदारों की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 9 एवं 10 दिसंबर को

सलूंबर 2 दिसंबर 2025। ज़िला रसद कार्यालय सलूंबर द्वारा रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों पर दुकानदारों की नियुक्ति हेतु जारी प्रासंगिक विज्ञप्ति के अनुसरण में पूर्व में दिनांक 04.12.2025 एवं 05.12.2025 को आयोजित किये जाने वाले साक्षात्कार कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से आंशिक संशोधन करते हुए निम्नांकित दिनांक को आयोजित किये जायेंगें।

यह रहेगा साक्षात्कार कार्यक्रम

9 दिसंबर को सलूंबर ग्रामीण प्रातः 11 बजे एवं सराडा ग्रामीण 9 दिसम्बर को 3 बजे से इसी प्रकार 10 दिसंबर को सेमारी ग्रामीण प्रातः 11 बजे से एवं लसाडिया ग्रामीण 3 बजे से तथा झल्लारा ग्रामीण का 5 बजे से साक्षात्कार लिया जाएगा। यह साक्षात्कार कार्यालय जिला रसद अधिकारी सलूंबर में लिया जाएगा।