Salumber: सिविल सेवा बास्केटबॉल व वॉलीबाल (पुरूष वर्ग) ट्रायल का आयोजन
सलूंबर 18 अगस्त 2025। पाली जिला मुख्यालय पर 13 सितंबर से 15 सितंबर तक दसवीं राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा बास्केटबॉल प्रतियोगिता एवं 09 वी राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा वॉलीबाल प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सलूंबर जिले से पुरुषों की एक बास्केटबॉल टीम व एक वॉलीबाल टीम द्वारा भाग लिया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत के आदेशानुसार सलूंबर जिलें के दलों के लिए ट्रायल 20 अगस्त को शाम 4.30 बजे से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा ट्रायल में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी यथा समय उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। जिला सिविल सेवा बास्केटबॉल व वॉलीबाल (पुरुष वर्ग) चयन प्रतिस्पर्द्धा राजस्थान राज्य के अधिकारियों/कार्मिकों के लिए जो सलूंबर जिले में कार्यरत है, उन्हीं के लिए आयोजित की जा रही है।
जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि निगमों/मंडलो/स्वायतशासी/संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, ठेकाश्रमिक,संविदा अधिकारी/कर्मचारी, कार्यप्रभारित अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के बेल्टधारी अधिकारी/कर्मचारी को छोड़कर अन्य सभी विभागों के राजकीय सेवा में नियमित अधिकारी/कर्मचारी भाग ले सकते है।
