Salumber: राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त
News-राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त
सलूंबर 19 अगस्त। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सलूंबर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यकर्मों में प्रवेश हेतु ऑन लाइन आवेदन दिनांक 20 अगस्त रात्री 12 बजे तक www.dap2025.in पर भरे जा सकते है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने के बाद आवेदन का प्रिन्ट, दस्तावेजों की प्रतिलिपि एवं 354 रुपये नगद लेकर 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे तक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डूंगरपुर मे जमा करवा सकते है।
दिनांक 21 अगस्त को ही मेरिट जारी कर सीट आवंटन किया जाएगा, सीट आवंटन के समय मूल दस्तावेज एवं शुल्क जमा की जाएगी इसके अभाव में अभ्यर्थी का आवंटन निरस्त कर दिया जावेगा।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सलूंबर से प्रथम वर्ष हेतु सिविल, कंप्युटर साइंस, विद्युत एवं mechatronics शाखा में प्रवेश लिए जाएंगे। प्रत्येक शाखा में 30 सीटे उपलब्ध है।
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सलूंबर के भवन निर्माण होने तक यह महाविद्यालय राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय डूंगरपुर में संचालित होगा। विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी डा. जमील खान प्रवेश प्रभारी से संपर्क कर सकते है (मो. 9928311274) है ।
